पिया मिलन की आस है मौसम हुआ हलकान।
घटाए छायी अम्बर में हो रही हल्की सी फुहार।
जल से तन भीगा मन में आग लगाता मल्हार।
सजधज कर गौरी चली कर चली नाना श्रृंगार।
अंग में स्वाभाविक लालिमा काले चिकने बाल।
पलकें काली तिरछी ओष्ठ पके बिम्ब से लाल।
यह रानी सी जान पड़ती कुछ कहता है श्रृंगार।
केशविन्यास दिव्यरूप तरुणा कर बैठी श्रृंगार।
कारे कजरारे नयन से सहेजे मंद मंद मुस्कान।
काले घुंघराले केश सँवारे साज सजाए श्रृंगार।
झांक देखे नयन झरोखों से पिया हो हलकान।
लिए एहसास मन में प्रियतम रीझे देख श्रृंगार।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

