कौन कहता बता सांस है किसकी।
हर सांस पर मेरा अधिकार हुआ।
आत्मविश्वास बुलंदियां छूता गया।
श्रीमद भागवत अमृत पान किया।
सत्व रज तम के गुणातीत आत्मा।
मन की चंचलता को भूलाता गया।
सांसारिक वासनाएं नष्ट हो चुकी।
मन दीपक की लौ सा स्थिर हुआ।
योगधारणा से हृदय में दर्शन कर।
भगवत् प्रेम का आनन्द भर उठा।
भक्ति धारा में मृत्यु का भय नही।
आत्मा का अमरत्व विदित हुआ।
भगवान विराट रूप में तल्लीन है।
बुद्धि और ज्ञान से मन वश किया।
मैं श्रीकृष्ण अमृतपान कर चुका।
अब मृत्यु का भय तिरोहित हुआ।
सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

