दशानन परम ज्ञानी सर्ववेद ज्ञाता।
महान आचार्य थे शिवभक्त बोल।
कैलाश पर्वत में हुए तपस्या लीन।
शिव शिव बोल ज्ञान के पट खोल।

शिव घोर तपस्या से न होते प्रसन्न।
चरणों में काट रक्खे शीश अमोल।
हुआ दसवां सर चढ़ाने को बेचैन।
शिव शिव बोल ज्ञान के पट खोल।

प्रसन्न शिव दे बैठे मनोवांछित वर।
नारद भरमाने आए कह रहे बोल।
कहो लंकापति आज बहुत प्रसन्न।
शिव शिव बोल ज्ञान के पट खोल।

मुनि शिव से पाया है अतुल्य बल।
रावण परख लेते बोले राज खोल।
भरोसा किया शिव बोले खा भांग।
शिव शिव बोल ज्ञान के पट खोल।

रावण लौटा उठाता कैलाश पर्वत।
शिव ने दबाया जब अगूठे से छोर।
आर्त्तनाद करता कहे शंकर शंकर।
शिव शिव बोल ज्ञान के पट खोल।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित