शिव शंकर भोलेनाथ अकारण कृपा करे।
गिरिजापुत्र ध्याय कर शिव का ध्यान धरे।
गले मे नाग लिपट रहे गले में मुण्ड माला।
नंदीवाहन सवारी करे शिव जगत अधारा।
हाथ त्रिशूल धरते डमरू से स्वर उपजाते।
जटा से गंगाधारा बहती शीश मयंक सोहे।
शीश पे जटाए सोहे बदन लपेटे मृगछाला।
शरीर पे भभूत रमाए शिव जगत अधारा।
जग काज विष पीकर नीलकंठ कहलाते।
भांग धतूरा सेवन करे समाधि में लीन रहे।
सदा सहाय शिव संत सज्जन सुख दाता।
असुर संहार करते है शिव जगत अधारा।
यमराज क्या बिगाडे महाकाल कहलाते।
भक्तों का पालन करे अकाल-मृत्यु टाले।
अकारण कृपा पाए चरण शीश नवाता।
भाग्य बदल जाते शिव है जगत अधारा।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

