सांप निकल गया मैं लाठी पकड़े खड़ा घा
वह तो बोला सैना पर सवाल कैसे किया

हां मैं भी सोचता रहा यह गुनाह कर दिया
मगर जी नही माना गुनाह कैसे कर दिया

कोई तो रहा जो खून की होली खेल गया
कौन था जिसने चालीस घर उजाड़ दिया

क्यों इतनी कमजोर यह व्यवस्था रह गयी
रक्षकों की रक्षा में कोई तो चूक कर गया

सवाल तीन सौ किलो आरडीएक्स न था
कौन लॉजिस्टिक की फाइल पर बैठा रहा

लकीर पीटते सिस्टम पर ख्याल न आया
अपनो में कौन था फाइल पर सोया हुआ