स्वछंद मकरंद बन ये मन उड़ता फिरे।
पुहुप चुहुकता यह बाग वन में विहरे।
प्रेम प्रीत अर्चन यह मन मे तुम बसते।
वह जीवन का संबल सिर्फ तुम प्रिये।
उड़ता है मन दूर दूर नील गगन तले।
दूर दूर मन धरा के छोर तक टहले।
जब जहाँ आके थम जाए करीब तेरे।
वह जीवन का संबल सिर्फ तुम प्रिये।
कहाँ विश्राम पाए मन दूर दूर भटके।
गोधूलि थक हार लौट आए नीड में।
दर किधर बस चैन तेरे अंक में मिले।
वह जीवन का संबल सिर्फ तुम प्रिये।
#सुरेश गुप्ता
#स्वरचित

