सिद्ध गीता's image
528K

सिद्ध गीता


पर्वत कंदराओं में एकाकी विचरण कर रहे
तमाल वन निकुंज में सिद्ध उद्गार बता रहे

दृष्टा दृश्य संयोग से सहज आनंद प्रकट हो
समाधि में विशुद्ध आत्मा की उपासना करें

जब दृष्टा दर्शन दृश्य त्रिपुटी का त्याग करे
प्रकाशित हो विशुद्ध ज्ञान की उपासना करें

अस्ति नास्ति के मध्य साक्षीरूप विद्यमान 
प्रकाशनीय उस प्रकाश की उपासना करें
Read More! Earn More! Learn More!