सदियो में जो नही चला
जनता मे सिक्का चलाते
अच्छे दिन न आते मगर 
हम उन्हें सपना दिखाते

डीज़ल डॉलर सस्ता हुआ
कालाधन आ रहा बताते
हर दो घंटे में ड्रेस बदले 
दुनियाभर के ठाठ उठाते

खेल मजे का है ईडी का
सीबीआई का डर दिखाते
कौन हमको आंख बताए 
हमसे सब ही खौफ खाते

निकल पड़े इस राह पर 
शेर से थोड़ा डरते जाते
मोटाभाई मजा तो आया 
शेर की सवारी कर बैठे

रामबाबू दूर निकल आए 
वक्त हुआ अब लौट चले
चढे जो शेर की पीठ पर 
चिंता हो रही उतरेंगे केसे