टीचर ने बच्चे से सवाल किया।
भारत की राजधानी कहां पर है।
उसने जहां से बोलना शुरू किया।
वास्कोडिगामा पुर्तगाल से चला।
बीच बीच मे मौसम खराब हुआ।
ढूंढते ढूंढते वह भारत पहुंच गया।
बच्चा भी अविरत बोलता ही रहा।
मगर राजधानी तक नही पहुंचा।
उसके पास कहने को बहुत था।
तब तक पीरियड खत्म हो गया।
सवाल की परिक्रमा करता रहा।
बस सवाल का उच्छेद न किया।
कुछ बच्चे वाहवाही करने लगे।
पूरी क्लास हंगामे में तब्दील हुई।
कुछ भौंचक्के से देखते रह गए।
और टीचर तो कोमा में चले गए।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

