सत्ता गरीब जनता का बेटा था 
सत्ता संस्कारी एवं सुसंस्कृत था
गरीब से सत्ता को ताकत मिली 
उसके सपनो का विस्तार हुआ

मुद्रा सम्पन्न घराने की बेटी थी
अभिमानी थी नाजो से पली थी
जो चाहे खरीदने की ताकत थी
विषमता में समाज का विष थी

ग़रीब अमीर का मेल नही था
मुद्रा को गरीबी से नफरत थी
मगर दुकान जनता से चलाती
सत्ता को फांसना जरूरत थी

सत्ता जनता के लिए जन्मा था
सत्ता मुद्रा को डराता रहता था
मुद्रा सत्ता को नियंत्रित करेगी
ऐसा ख्वाब वो पालकर रखती

जब संस्कारो का ह्रास हो गया
सत्ता अमीरी के ख्वाब देखता
गरीबी से पीछा छुड़ाना चाहता
सत्ता का झुकाव मुद्रा से बढ़ा

मुद्रा को पल का इंतज़ार था
सत्ता से प्यार का श्रीगणेश था
आपसी वैर भुला बैठे थे दोनों
दो में प्यार का तालमेल हुआ

आज सत्ता मुद्रा ऐश करते है
हाथ मे हाथ डाले सैर करते है
गरीब जनता अभावो में जीए
बेटा न होने का अहसास करे

बेटा अमीरो का घरजमाई है
उनको इससे खुशी होती रहै
बेटे का हर गुनाह भूल जाते 
वे नज़रअंदाज़ करके रह गए