आस थी दाऊद आऐं माल्या आनेवाला है
यहां जेल सजाते वे ब्रिटेन में रुक जाते है
दिनों बाद खबर आई अनूठा होनेवाला है
ब्रिटेन कोर्ट से नीरव भारत आनेवाला है
वो आना चाहता है पर उसकी मजबूरी है
जेल की दुर्दशा ब्रिटिश कोर्ट में बताता है
रंग रोगन कराएं जेल सजाए स्वागत करे
दिनों बाद जेल में ये मेहमान आनेवाला है
प्लेन चार्टर कर पहले भी इन्तज़ार किया
ब्रिटिश कोर्ट में वह हाथ से फिसल गया
फिर प्लेन चार्टर करे उसका ख्याल करे
सरकारी दामाद है ससन्मान जेल में धरे

