एक सरोवर में कई ताल तलैया है 
मध्यम वर्ग से दूर अलग दुनिया है
आपके संस्कारो की जो दुनिया है
उससे अलग अमीरों की दुनिया है

पेंडोरा पेपर्स भी पिटारा लाया था
आज हिंदेनबर्ग फिर उठा लाया है 
किस ख्याल में जीते जाते हो बाबू
न तब बिगड़ा नही आज बिगडेगा

इस बाजार में मछलियां बिकती है
वे तो मगरमच्छ पकड़ कर लाते है 
वहां पर इधर का कानून बेमानी है
शार्कक्षेत्र का अलग कानून होता है 

सदियों से आंगडिया हुंडी चलती है 
उनका नेक्सस कौन तोड़ सकता है
आपके लिए कॅश लेनदेन गुनाह है 
उनका धर्म केश में लेनदेन होता है 

इस क्षेत्र में गाय को माता कहते है 
दूसरे क्षेत्र में उसको  काट जाते है
वे आपस मे गले मिले रहते है मगर
उनके वर्कर आपस मे भिड़ जाते है 

मत झाँकने का दुस्साहस कर बैठो
इस दुनिया से अलग वह दुनिया है
दूर से रुमानी कविता जैसी दिखती
करीब से तो वह आफताब जैसी है