आँखों में है बवंडर समाया हुआ।
मौसम भी तो बड़ा शातिराना है।
छेड़ो तुम कोई शरारत का तराना।
इन नजरो में तूफानों का साया है।
जब जब झांका है तेरी आंखों में।
बहाव मे कोई भंवर उमड़ आया।
शरारत की शोख़ अदाओं में देखा।
इन नजरो में तूफानों का साया है।
अरसे से जीवन में नीरसता छाई।
अब वातावरण में शोखियां समाई।
शरारत में कोई नादानी न कर बैठे।
इन नजरो में तूफानों का साया है।
तेरी आंखों में शरारत झलक रही।
अब तो भुलाते जाए यह शराफत।
कातिलाना हुई अब हर अदा तेरी।
इन नजरो में तूफानों का साया है।

