न्याय मिले न्याय होते दिखना चाहिए।
खेल परसेप्शन का खत्म होना चाहिए।

हेराफेरी नही आंकड़े सही होने चाहिए।
शराफत है तो शराफत रहनी चाहिए।

अच्छे दिन अब तो आ जाना चाहिए।
जरूरत की चीजें सस्ती होनी चाहिए।

स्मार्ट सिटी ना सही छत सर पे चाहिए।
शराफत है तो शराफत रहनी चाहिए।

हंगामा हो नही सूरत बदलनी चाहिए।
शराब बिके नही ये शराबबंदी चाहिए।

घट में राम रहे रामराज्य होना चाहिए।
शराफत है तो शराफत रहनी चाहिए।