एक्स ने वाई से कहा नेता क्या चाहते है
हम सरकार है और वे सरकार चलाते है
वे साम दाम दंड भेद जोड़तोड़ लगाते है
वे पांच साल के कुंभ में जीतके आते है
वर्षो की पढ़ाई मेहनत रिश्वत से आते है
हमारा कुंभ नही संघर्ष से नौकरी पाते है
बीबी बच्चो के सपने कैसे पूरे करते है
क्या क्या पापड़ बेलते ये मुकाम पाते है
बच्चे की पढ़ाई में ढेरो रुपया लगाते है
सैलरी से नही चलता रिश्वत लेते जाते है
बीस तीस साल बाद जीने लायक होते है
बून्द बून्द रिश्वत से घर भरते वे जलते है
हमारे एसोसिएशन आरोप से बचाते है
कसर न करते रिश्वत जायज़ ठहराते है
हम नंगे वे नंगे फिर क्यों हमसे जलते है
हम रिटेल लूटे वे होलसेल लूट मचाते है
बंदूक हमारे कंधे पर हमे भ्रष्ट बताते है
मल्टीपेंशन उठा प्रोजेक्ट डकार जाते है
पांच साल वे शरीफ हमे भ्रष्ट बताते है
हम चुप रहते वे क्यों पीछे पड़ जाते है
