संतति से सदा ही सृष्टि उपकृत है।
मानवता की धरोहर तो संतति है।
संतति समाज विकसित करती है।
संतति ही सृष्टि चक्र की नियंता है।

कहते है स्वार्थवश ही वंश बढ़ाते।
नादान वो बच्चों की फौज बनाते।
धर्म की अवधारणा क्या यह रही।
मानवधर्म की बिसात बढ़कर थी।

पूत कपूत है निकम्मा आवारा है।
कौन मां बाप उसको छोड़ पाते है।
स्वार्थ नही यह पवित्र संकल्प है।
सन्तानोपत्ति मानवता का यज्ञ है।

पुराने दरख़्त सदा ही गिरते रहेंगे।
नई कोंपले बगियां आबाद करेगी।
सृष्टि नई नई ऊंचाईयां छूती रहेगी।
संतति सृष्टि सेवा का प्रतिफल है।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित