सन्तानोपत्ति मानवता का यज्ञ है।
संतान सदा सृष्टि उपकृत होती है।
संतान ही सृष्टि चक्र की नियंता है।
संतान समाज विकसित करती है।

कहते है स्वार्थ वश ही वंश बढ़ाते।
नादान वो बच्चों की फौज बनाते।
धर्म की अवधारणा क्या यही रही।
मानवधर्म की बिसात बढ़कर थी।

पूत कपूत है निकम्मा आवारा है।
कौन मां बाप उसको छोड़ पाते है।
स्वार्थ नही यह पवित्र संकल्प है।
संतान सृष्टि सेवा का प्रतिफल है।

पुराने दरख़्त सदा ही गिरते रहेंगे।
नई कोंपले बगियां आबाद करेगी।
सृष्टि नई नई ऊंचाईयां छूती रहेगी।
मानवता नए आयाम तक बढ़ेगी।