भोंपू एलान करते आस्था पुकारती
धर्म के आदर्श लुप्तप्राय न हो जाए
हो आओ बागेश्वरधाम की शरण मे
आप धर्म के चश्मदीद बन जाओगे
हिंदुत्व के संस्कारी अमृतकाल में
शायद बलात्कारी नवजीवन पाएंगे
जो आपकी आस्था परवान चढ़ेगी
ये बलात्कारी संस्कारी होते जाएंगे
सनातन चमत्कार का दौर देखोगे
हिन्दू धर्म ध्वजा को थाम पाओगे
हिन्दू धर्म पीठ जो नही कर पाए
बागेश्वर में वो साक्षात्कार पाओगे
श्याम मानव विदर्भ से चेलेंज करे
इक्कीस लाख इनाम डिक्लेर करे
ये सोच पर तरस तो आना चाहिए
मिडिया नंगा करेगा बाबा दम भरे
अंध श्रद्धा उन्मूलन कानून का डर
बाबा नागपुर से रायपुर बदल चले
आप भी साक्षात्कार जल्द कर ले
कहीं अगली मुलाकात जेल न रहे

