जिता देना आप किसी को भी पर।
इस मानसिकता को हरा ही देना।
वरना अंजाम-ए-गुलशन देखकर।
अफसोस सदा तुम्हे करना होगा।
वक्त पर जागे तो मंजिल पर होंगे।
लक्ष्य निकला तो अफसोस होगा।
नही देना दोष तुम उस घड़ी को।
जिसका अफसोस जमाना करेगा।
बात आई है वतन और समाज की।
हर गली कूचे से तुम निकल पड़ना।
इंतजार जिस घड़ी में तुम्हारा होगा।
निकल गयी तो काश बेसहारा होगा।
काश का उपयोग जब जब करोगे।
अफसोस का ही अफसाना होगा।
मोहब्बत की दुकान जो खोल दी।
कहीं हमको मोहब्बत न हो जाए।
संसद से भी आवाज उठने लगी है।
मोहब्बत का सामान यूं नही रखना।
फ्लाइंग किश औऱ जादू की झप्पी।
अब तो नाजायज सी लगने लगी है।
कशीदे क्या पढ़ते हमारे सरकार के।
उनके जलवे है चंहु ओर फैले हुए।
जैसी खुशबू हो रही है फिज़ाओ में।
खिलते हुए कमल की महिमाओं से।

