इस गंगा घाट पर जगह जगह बोर्ड लगे है
चले जरा सावधानी से फिसलन का डर है
अडवाणीजी फिसले तो बोर्ड के बाहर हए
जब अदानीजी फिसले फिसलते जा रहे है
रेलिंग पकड़कर चलना, फिसलन ज्यादा है
हाथ जिसने पकड़ रखा छोड़ भी सकता है
दुनिया का दस्तूर है दोस्त तो दोस्त होता है
दोस्त बदले नही दुश्मन से भयावह होता है
दोस्त के साथ हो तो हमेशा पाक साफ हो
बिछुड़े गए तो ईडी सीबीआई के पास रहो
आस्तीन थामने से पहले झांकतो लेते जरा
इनकी आस्तीनों में तो सांपो की भरमार है
सांप सीढ़ी के खेल में ऊंचाई पे न इतराओ
बिसात में हर कदम पर सांपो की भरमार है
