जीवन का फलसफा सदा याद रखते जाओ।
जो करे उसका भला न करेगा तो भी भला।
न झांको इधर उधर अपने गिरेबान में झांको।
जो मिला है तुम्हे अपनी किमत आंको यारो।
चारो और संसार चक्र एक वर्तुल बनाता है।
हर किसी में यहां कुछ तो अच्छा बनाता है।
रोओगे तो खोओगे अपने को बचाओ यारो।
मुस्कराहट बांटो सदा और प्यार पाओ यारो।
विपरीत गुणधर्म में पहचान सबकी अपनी।
आग में आग होती तो शीतलता पानी में है।
क्यों असहाय हो रहे पालनहार पीछे खड़ा।
नियति ने भेजा यहां तुममें भी कुछ खास है।
निराशा छोड़कर सकारात्मक सृष्टि बनाओ।
चारों ओर अपना खुशनुमा वर्तुल बनाओ।
मुस्कराएगा अनजान उसे मुस्करा के देखो।
मुस्कराओ सबमे मुस्कराहट सजाते जाओ।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

