गरीब पत्थर पर भी सो जाता है।
अमीर गद्दों पे करवटे बदलता है।
खुशी का पैमाना अजीब होता है।
इवेंट नही जरूरते भव्य होती है।
गरीब का अपना सपना होता है।
छोटी खुशी छोटे अरमान होते है।
पलकु का चिड़चिड़ा चेहरा होता।
देख देखकर कम्मो परेशान होती।
रोज वह दूर तक काम पर जाता।
देर रात थका हुआ वापस आता।
मुश्किल से जितना वह कमाता।
घरेलु मांगे वो पुरी नही कर पाता।
पलकु की मुसीबत कम्मो जानती।
उसके लिए वो साइकिल ले पाती।
कम्मो घर घर जाकर काम करती।
जितना बच सकता बचाती जाती।
बचत कर साइकिल खरीद लायी।
साइकिल सजाके आरती उतारी।
गरीबी में यह विमान से कम नही।
मन खुशी भी तो सापेक्षिक होती।
