आजादी के पावन पर्व में नमन है ये कुर्बानी।
जो हंसते हुए शहीद हुए है वतन की खातिर।
रहे है तलबगार तेरे दिल में तेरी इबादत सदा।
आज वक्त आया जज़्बात जगा बैठे तेरे लिए।
शिकवा क्या करे उफ्फ न निकला हलक से।
हंसते हंसते हमने मौत का दामन चुम लिया।
निकले है मादर-ए-वतन पर कुर्बान होने को।
शिकायत इतनी सी रह गयी परवरदिगार से।
एक जान रही वतन-ए-'अज़ीज़ पर कुर्बान।
जज़्बा-ए-दिल हजारों जान कुर्बान तेरे लिए।
वतन सदा दिल में कौन सरहद पर ललकारे।
काल बनकर निकल पड़े आजादी के दीवाने।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

