जग सर्जनहारा आज खड़ा
मांग रहा है सागर से रास्ता 
मर्यादा की सीमाओ में बंधा
सागर बता कोई एक रास्ता

तीन दिन बीते राह तलाशते
कोप में मर्यादा टूट न जाए
त्रेता में राम सागर से पूछते
तुम्ही दिखाओ कोई रास्ता

महाभारत के रण के बीच
सेनाओं के बीच रथ खड़ा
घिरा हूँ अपने संबंधियों में 
कहीं नजर न आता रास्ता

द्वापर में अर्जुन कहे कृष्ण
शरण तुम्हारी आज होता
तुम हुए हो ज्ञान के सागर 
तुम्ही दिखाना कोई रास्ता

बरसो डूबते उतराते रहे है
हे त्रिपुरारी आज बचा देना
हम खड़े है बीच भवसागर
तुम्ही दिखाना कोई रास्ता