कभी चाणक्य चले कुश में मट्ठा डालने
आज झूठ के बीज डालने में लगे हुए है 
जनता सोशल मीडिया पर भरोसा करे
झूठी खबरों से सच्चाई शिकार हुयी है

फेकन्यूज की बेल कुछ ऐसे बोई गयी है
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गयी है
सोशल मीडिया में सहनशीलता है नही
ऐसे युग में जीते है धैर्य की कमी हुई है

कानून पर आज भी लोगों में भरोसा है
पर फेक न्यूज पर वे बेजार होने लगे है
हमारी दिन-प्रतिदिन की जीवन शैली है
वैश्विक घटनाओं से प्रभावित हो रही है

वैश्वीकरण में तकनीकी विकास हुआ
हर काम में व्यापक बदलाव हो रहे है
जमाने में वैचारिक मतभेद सदा रहै है 
मगर अब हर बात में ट्रोल होने लगे हैं

संविधान परिवर्तनकारी दस्तावेज रहा
वैश्विक प्रथाए आत्मसात करता रहा है
वैश्वीकरण ने असंतोष को जन्म दिया 
सोशल मीडिया युग में डर लगा हुआ है

उस वक्त न इंटरनेट एल्गोरिदम न था
न सोशल मीडिया न ट्रोलिंग से डर था
जज भी इस ट्रोलिंग से न बच सके हैं
सत्य झूठी खबरों का शिकार हुआ है

सत्यमेव जयते की छांव तले बोलते है
झूठ के हाथों सत्य को बचा न पाते है
नजरो के सामने सच का कत्ल होता है
झूठ के हाथों से सच्चाई शिकार हुयी है