बोल तोते राम राम ध्यान रख अपने काम
तू है ताकत का ब्रांड दुश्मन तेरे है बलवान
अर्जुन सा ध्यान धर निशाने पर रख नजर
बलवान न छूट पाए उन पर तू रख नजर
बच न पाए कोई मैं इशारा करूँ तू पकड़
जिधर इशारा हो तब तू उधर जा निकल
हमारे अभी नए खाएं मलाई न देख इधर
प्यारे तोते मुझसे तू आँख नही फेर नजर
नही छोड़ना कितना बड़ा क्यों न हो मगर
भ्रष्टाचारी तो भ्रष्टाचारी ही होता है मगर
(मगर=मगरमच्छ, परंतु)
वे ध्यान भटकाएं तुझसे बचे इधर उधर
ताकतवर न छूटे ला उनको निकाल कर
पहले भी कभी यह अस्त्र चलाया गया
रात में तोते का एनकाउंटर कराया गया
तोता समझता है तब से शब्दों का खेल
कभी न छोड़ना और न छेड़ना का मेल

