शब्द शब्द ढूंढ महाकवि ने शास्त्र बनाया।
कोई सिरफिरा शब्द से खंडहर बना गया।
शब्दों के श्रृंगार मे कवि सब लगे रह गए।
वह आये संस्कारों का अलाव लगाते गए।
कवि का श्रृंगार या आवाज़ क्या दे पाती।
व्हाट्सएप्प ज़माने को कहां पहुंचा गया।
शब्दों के श्रृंगार में कवि समय जाया करे।
वे वस्त्र और रिश्तों के नाम छोटे कर गए।
पाश्चात्य को पहना तो कपड़े उतरते गए।
दादाजी घटकर अब सिर्फ दादू बन गए।
नाम तो घटा ही वे संस्कार भी घटा गए।
दादू की सेवा छोड़ कदर भी भूलाते गए।
श्रृंगार के नाम पर पेकिंग प्रचार रह गए।
कवि शब्द श्रृंगार का ढिंढोरा बजाते रहे।

