संस्कारो के नाम या फिर अरमानों में।
बंटा रहा बातों में दिल के जज्बातों में।
वक्त गुज़रने का अहसास नही हुआ।
रहा ये जीवन रिश्तों में बिखरा हुआ।
सहते रहते थामते हुए रिश्तों की डोर।
कितने ही परायो को अपना बनाया।
कुछ शिकवे शिकायत में गुजर गया।
रहा ये जीवन रिश्तों में बिखरा हुआ।
कुछ अपने कुछ पराए रिश्ते निभाते।
जीवन मे किस किसका कर्ज चुकाते।
कोई पूर्वजन्म का हिसाब चुका गया।
रहा ये जीवन रिश्तों में बिखरा हुआ।
काश अपने दिल की गांठे खोल देते।
यहीं पर वक्त ने ऐसे ऐसे जख्म दिए।
वो सहलाने जीवन में कम पड़ गया।
रहा ये जीवन रिश्तों में बिखरा हुआ।
