रिश्ते की डोर बांधी समाज बनाते गए।
साथ साथ जीते मरते हंसते हंसाते रहे।
फ़ोन से नाता जोड़ा तो रिश्ते टूटते गए।
रिश्तों को समझिए और रिश्ते सहेजिए।

फेसबुक व्हारसप्प यह इंटरनेट छोड़िए।
फ़ोन से नाते तोड़ खून के रिश्ते जोड़िए।
लहूलुहान हुए रिश्ते फिर रिश्ते जोड़िए।
रिश्तों को समझिए और रिश्ते सहेजिए।

रिश्तों की बुनियाद कमजोर होती गयी।
रिश्ते बनने कम और ज्यादा टूटने लगे।
संवेदना जीवन मूल्य थी संवेदनहीन हुए।
रिश्तों को समझिए और रिश्ते सहेजिए।

साथी के साथ छोड़ते फोन के आदी हुए।
खून के रिश्ते लहूलुहान फ़ोन के छा गए।
करीबी रिश्ते शहीद है फ़ोन के रिश्ते हुए।
रिश्तों को समझिए और रिश्ते सहेजिए।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित