गांधी की धरती में जमकर बैठे है
उस दारुबन्दी में नशा नही बचा है
कौनसा तेरा पोर्ट कहां से लाता है
रेवड़ी वाले रेवड़ी में कैसा नशा है
गली मोहल्ले में खुली बिकती है
पी पीकर कर लोग गुडक जाते है
पर नशे में कहां आता वो मजा है
रेवड़ी वाले रेवड़ी में कैसा नशा है
दिल्ली में जलवा ही कुछ जुदा है
पिला पिला कर पागल करता है
कैसे कैसे तू सब्ज़बाग दिखाता है
रेवड़ी वाले रेवड़ी में कैसा नशा है
उड़ते पंजाब को तू तो उड़ा गया
दिग्गजो के बीच मैदान मार गया
बिल्लियां लड़ती बंदर ले भागा है
रेवड़ी वाले रेवड़ी में कैसा नशा है
क्या इसे उड़ता गुजरात बनाएगा
दारूबंदी तोड़ दारूमुक्ति लाएगा
अब तूने गुजरात मे सपने देखा है
रेवड़ी वाले रेवड़ी में कैसा नशा है
बड़े बड़े योद्धाओ से भिड़ रहा है
अब उनके छक्के छुड़ाने लगा है
दारू न चरस हेरोईन का नशा है
रेवड़ी वाले रेवड़ी में कैसा नशा है

