राजनीति के शतरंज में सब अपने स्थान खड़े।
किसे किसकी परवाह सब हुए है तीसमारखां।
न कृष्ण सारथी न अर्जून गांडीव छोड़  खड़ा।
लगी हुई द्रोपदी दांव पर योद्धा दम भरते हुए।

चाल चली गयी वह अनैतिकता लांघती गयी।
पैदल वजीर हुआ वजीर मुंह छुपाता रह गया।
यह लोकतंत्र की लड़ाई नही सता की हो गई।
शतरंज में हर कोई बना हुआ है शहंशाह यहां।

सबकी अपनी बंदिशे सबकी बंधी हुई जंजीरे।
मारो काटो आवाज़ होती मरनेवाले जुदा यहां।
बढ़ जाएंगे सब यहां बादशाह भी बन जाएंगे।
श्मशान कब्रिस्तान के रहनुमा बने रह जाएंगे।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित