वक्त लाया इस मुहाने पे राजदंड तू संभाल।
हो इसके काबिल, कर में आज इसको धार।

काबिलियत है तो विपक्ष तेरी परिषद में रहे।
जनता कॉलर पकड ले तू सन्मान अदा करे।

कर ऊंचा भाल जमीर बता सवाल कई खड़े।
उठा गौरव कॄषक का तू राजदंड धारण करे।

मैत्रीभाव दरिया बहे जनपीड़ा का शमन करे।
राजधर्म दुधारी असि जवान का सहकार करे।

राजदंड कर में धरे यह भारतभाल ऊंचा करे।
सिंह बन साहस से सवालों का सामना करे।

आबरू न्याय मांगती न्याय के संग नजर करे।
पार्टी हितों से ऊपर संविधान को नमन करे।

संविधान कसम खा देशसेवा में समर्पित रहे।
यह हुकूमत नही जन भावना का आदर करे।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित