वक्त ने जो संभावनाओं को कुरेदा
चिंगारी कब तक चिंगारी रह पाई
हजारो विषमताएं रही है जीवन मे
नफरत नही प्रेम ने ही मंजिल पाई
नफरत से पार पाने इंतजार किया
वो आज प्रेम का सागर चीर आया
राहुल सदा राहुल बना रहेगा मगर
तेरे दिल का डर सद्दाम बन आया
जो बेबसी इस राह पर खींच लाई
अब ये लड़ाई विचारधारा पर आई
राहुल ने यात्रा में जो कदम बढ़ाया
राहुल राहुल को पीछे छोड़ आया
जैसे ही अपनी जबान भूल आया
तब वह सुनने का मादा बना पाया
इसी नजरो से दूर तक चला आया
नजरे पलटी नजरिआ बदल आया
जिसने सत्ता का स्वाद चखा नही
उसको भी बदनाम करते गए यहां
जिसने आधी उम्र सत्ता में गुजारी
उसके ईमान की कसमें खाई यहां
झूठ की नींव पर महल जो बनाए
डूब गया पैसा जो इमेज पे बहाया
अतीत में झांककर क्या तलाशते
राहुल राहुल को पीछे छोड़ आया
न विचार न मत को मिटा पाओगे
धर्म जाति में इन्हें न बांट पाओगे
तुमको पप्पू का इंतजार रहता है
ख्यालो में क्यों सद्दाम टकराता है

