प्रेयसी की पाई झलक हलक मे हुए प्राण।
नयनों से नयना मिले चले नयनो के बाण।

होश खो गये प्रेयसी नजर आई उस सहर।
नयन में समाया भाव वो प्यार का इजहार।

खोई खोई नजरे इंद्रियों को करे अभिभूत।
मुंह तो खुला रहा खो गए रसना से शब्द।

लालित्य से मुग्ध प्रेम का अप्रतिम प्रतीक।
फंसे थे सांसत में प्राण शून्य प्रेम में लीन।

दिल ही दिल मे झूमता अवचेतन के बीच।
प्यार का इजहार करते यही तो मेरी जान।

पल पल है इन्तजार जब होता रहे दीदार।
जीवन खोता गया कैसे जी पाए तेरे बिन।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित