कौनसी बेबसी को बता रहे हो
क्यों लाचारी में दबते जा रहे हो

किस गरीबी में जिए जा रहे हो
प्रधान से बन तनकर खड़े रहो

कब तक विक्टिम कार्ड खेलोगे
कब तक रहम की आश करोगे

सबकी नजरे लगी तुम्हारे ऊपर
जनता को आशा है कुछ करोगे

प्रकृति को उदार नही समझना
प्रकृति की क्रूरता जग जाहिर है

रोनेवाले के साथ कोई न रोता है
समाज मे उठो तो उठते जाओगे

और गिरते जाओ अगर जमाने मे 
जनता की नजरों से उठ जाओगे

प्रशंसा बस प्रयासों की गुलाम है
प्रशंसा के पुल बांधना बंद करोगे

प्रशंसा तो प्रयास का पुरस्कार है
बिना इश्तिहार ही पाते जाओगे