आमिष खंड उठा बाज़ ले भागा।
बाज़ों का झुंड भी पीछे उड़ रहा।

आखिर हौंसला जवाब दे गया।
न खा सका न ही संभाल सका।

थक हार बैठा शकुन मिल गया।
त्याग में शांति है वो समझ गया।

गहरे में एक विचार कौंध गया।
हम सब भी है बाज़ ही बने हुए।

जो माने प्राप्त है वह पर्याप्त है।
तब उसे शकुन नसीब हो गया।

जिसने संतोष वरण नही किया।
जीवन भर भागने में खप गया।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित