शादी के घर में गाड़ी में फूफ़ा पहुंचे।
गाड़ी से उतरने को अब तैयार नही।
मौका जब मिल गया मुंह फुला बैठे।
फूफ़ा अकड़ में तब फांफ़ू होते गए।

टमाटर से गाल क्यों लाल लाल हुए।
क्या हुआ गुस्से से लाल लाल हुए।
नही हुआ जब टमाटर के भाव बढ़े।
डॉलर पेट्रोल और विरोधी लाल हुए।

आंखे लाल लाल तब भी तो न हुई।
जब जिंगपिंग से आंख मिला आए।
काला कलूटा तो ये खेला कर गया।
गला था सामने हार कहाँ डाल गया।

विश्वपटल पर पद पाने आगे किया।
लालच ने इंसान को नंगा कर दिया।
रामपोसा जिंगपिंग की सेवा करता।
सर्वोच्च मान से उसे सन्मानित किया।