जो हथियार हम ही कबाड़ में डाल आए।
बम बारूद चल न पाए अब उसे चलाए।
मैदान छोड़ भागे है उनमें नई जान डाले।
इस दौर में वक्त कहां है नई सैना बनाए।
नया जाल फैलाए नए प्रलोभन दिखाये।
अब तो फिर कोई नया पैंतरा आजमाये।
ले जाए किसी फाइव सरकार रिसोर्ट में।
जिनकी औकात नही है ढाबे में जा पाए।
खिलाये बिरयानी और पिलाए विलायती।
सूरा सुंदरी से आज फिर रंगमंच सजाए।
भरे हवा उन गुब्बारों में जो पिचक जाए।
फूले ऐसे चढ़े आसमान फतह कर आए।
मोटाभाई लड़ाई यह अंतिम दौर में आई।
पिटे सारे घोड़े फिर अस्तबल से निकाले।
घिरे है शीशमहल में अपनी छवि के बीच।
बोलते हम सुनते हम कौन हमे सुन सके।

