वीभस्त घटना हुई इंटरनेट ने जोड़ी बनाई है
लीव इन से जघन्य अपराध अंजाम दिया है

गुनाह तो गुनाह है अपराधी सामने खड़ा है
मानवता कलंकित है लाश किश्तों में बंटी है

सुनहरा मौका है निकल पड़े टीआरपी बटोरे
पत्रकारिता में ईमान नही लव जिहाद जोड़े

एंगल जरा घूमाए लाश किश्तों में भुना डाले
अफसोस नही करते हिंदू मुस्लिम कर डाले

समाज को किस दिशा में ले जाने निकले है 
समाज में अपराधी को धर्म मे बांटनें चले है 

सामाजिक सौहार्द इतिहास होता जा रहा है
कौन अपराधी पृष्ठभूमि पर रोटी सेंक रहा है