आइए आज यह महान पर्व मनाए।
दिल की सारी गांठ खुलनी चाहिए।
दिल की गहराई से आवाज निकले।
किसी का दिल नही दुखना चाहिये।
दिल बोल पड़े मिच्छामि दुक्कड़म।
पश्चाताप की आग मन में जाग उठे।
फिर वह गलती दोहराए नही कभी।
बस यह कसम दिल उठाना चाहिए।
महापुरुष जो बन गए हमारे देवता।
पूरा जीवन उन्हें समर्पित हो जाए।
बता गए वे जो जीने का सलीका।
जीवन मे उसको उतारना चाहिए।
बनाकर गए वे हमको भी महाजन।
महावीर का आभार मानना चाहिये।
आज आया है पर्युषण का महापर्व।
दिल में क्षमा का भाव होना चाहिए।
दिल से बोल दे मिच्छामि दुक्कड़म।
अगले वर्ष फिर दोहराना नही पड़े।
मन वचन कर्म में सदा अहिंसा बसे।
सपनों का यह समाज होना चाहिए।
साल दर साल यूंही निकल जाते है।
मगर हम फिर भी बदल न पाते है।
कहने को धर्म की लीक पे चलते है।
मगर हम कहाँ धर्म को जी पाते है।
धर्म की शिक्षाएं सदा अक्षुण्ण रहे।
हर धर्म के लिए आभार मन मे हो।
धर्म उतरता जाये हमारे जीवन मे।
हमारा बस यह स्वप्न होना चाहिए।
सुरेश गुप्ता
स्वरचित

