मम्मी कहती है जीत तुम्हारी ही होगी।
चमकोगे भी दोनों हाथो में लड्डू होंगे।
पापा सामने पड़े आड़े हाथों ले लिया।
मटरगस्ती बहुत कर ली अब पढ़ लो।
परीक्षा जब आई हाथ पांव फूल गए।
कश्ती किनारा ढूंढे हाथ पांव मार रहे।
चिड़िया चुग गई खेत तो पछताओगे।
कोशिश से जीत अपने नाम कर लो।
टीचर कहे आज चोटी उनके हाथ में।
पढ़ाई तो हाथ धो कर पीछे पड़ गयी।
सालभर क्लास न गए है खाली हाथ।
इस वक्त यार दोस्त खींच रहे है हाथ।
हाथ पर हाथ धर बैठना हुआ दुश्वार।
हाथ के तोते उड़े देख बुक का भार।
दोस्त बोले बहती गंगा में हाथ धोलो।
टीचर से बचकर हाथ साफ कर लो।
मौका निकल गया हाथ मलते रहोगे।
अवसर चूके हाथ पर हाथ धरे रहना।
पकड़े गए रँगे हाथ बुरे फंस जाओगे।
फैला हुआ अंधेरा आई है काली रात।
किसे कहता हाथ को नही सूझे हाथ।
लगता डर जब किताब पर डाले हाथ।
वक्त पर जागे आखिर जंग जीत गए।
रिजल्ट आया हाथों-हाथ ले रहे सब।
जागो उठो वक्त पर हाथ पांव मारना।
लगे हाथ अब तो सिख ले लेना भाई।
कलेजे पर हाथ रख देखे क्या है सही
पढ़ाई की नकेल परीक्षा के हाथ रही।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

