फिर कौन थे वे जो बस्ती उजाड़ रहे।
चूक हो गई उनको रहबर समझ बैठे।
उनके हाथो यह दुनिया उजडती गयी।
परेशान है निगाहे जो आस लगा बैठे।
नियति थी उनके सर पर छत न बची।
जिनसे करते रहे थे रहम की उम्मीद।
नही मिले वे किन अंधेरो में खोते गए।
परेशान है निगाहे जो आस लगा बैठे।
जिनकी तरफ उठती आस की नजर।
कुदरत थी बेरहम वे नजर फेरते गए।
आखिर पहुंच ही गए ऐसे मुकाम पर।
परेशान है निगाहे जो आस लगा बैठे।
जिसको सौंपे हुए बैठे अपनी अस्मत।
वे ही सरेआम उसको नीलाम कर चले।
तकदीर के रहनुमा ही सौदागर निकले।
परेशान है निगाहे उनसे आस लगा बैठे।

