कभी पल गुजरने में सदियां लग जाती।
सदियां यहां पल पल में गुजरती जाती।
पल पल जो बुने उससे तवारीख़ सजी।
पल दो पल नही उससे तो सदियां बनी।
बरसों की खुशियां पल में निकल जाती।
गम के पल दो पल में बरसो लग जाते।
समय की दौड़ सदा इतनी सापेक्ष रही।
पल दो पल नही इससे तो सदियां बनी।
साथ जो चलते हम वे पल दो पल सही।
बरसो की खुशियां थी पल दो पल नही।
पल दो पल जो अपनो के संग बितायी।
पल दो पल नही उसमे सदियां समायी।
पल दो पल नही उससे मन भरता नही।
वक्त अविरत चलता जाए रूकता नही।
पल दो पल की कीमत हम समझ पाते।
पल दो पल नही यहां सदियां जी जाते।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

