वह पहली पहली बात पहली मुलाकात।
नजरो में शोखियाँ उसमे छुपे कई राज।
फिसलन भी वो क्या थी फिसलता गया।
दिल भी क्या था सातवें आसमान गया।
वो प्यारा सा अंदाज़ बात बात की बात।
दिल को क्या संभाला तेरा ही हो गया।
तूमने तो थमाया था अपने घर का पता।
बड़े सलीक़े से संभाला तो फिसल गया।
जमाना नही था वह फोन मोबाइल का।
नही था इंटरनेट कि तुझे घंटो ढूंढ पाता।
बेबसी का आलम जीवन तन्हा हो गया।
कैसे लिखूं प्रिय पाती पता न ढूंढ पाया।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

