ओम जय जगदीश हरे ईशप्रशंसा करते।
क्या आत्म प्रशंसा से प्रभु प्रसन्न हो पाए।
मूरख खल कामी हो समर्पण बयान करे।
सुख सम्मति मांगते याचक बनकर खड़े।
अभिमान तिरोहित हो ये आत्मदान करे।
आरती भय से नहीं है प्रेम प्रवाहित करे।
शब्दो मे नही उलझे शून्य का संगीत रचे।
स्तुति याचक बन नही, कृतज्ञता से करे।
सरल सहज बनके स्व मन का दान करे।
आरती सहज प्रेम करुणा की गंगा बहे।
विषय विकार मिटे कुमति विसर्जित हो।
करुणा हस्त बढेंगे शरणागत हो जाए।
अंतरयामी परमब्रह्म उससे क्या छिपाए।
करुणा सागर पालनकर्ता से कृपा आए।
अगोचर सबके प्राणपति गोचर हो जाये।
परमात्मा से आत्मा का मिलन हो जाये।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित
#घोषणा - अन्यत्र प्रेषित नही।

