कसम खाकर कहे सनातन धर्म।
बखान करते गरिमामय जीवन।
एक कहानी है यह नारी जीवन।
निशानी उसकी है सुहाग सिंदूर।

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते कहते जाए।
अभिशप्त रहा सदा नारी जीवन।
पुरुष समाज में अन्याय सहती।
निशानी उसकी है सुहाग सिंदूर।

पितृगृह में रहती है बंदिशे भारी।
इस समाज मे शोषित रही नारी।
परवरिश में हुई पराई अमानत।
निशानी उसकी है सुहाग सिंदूर।

पलीबढ़ी सदा छोड़ चली ये घर।
पराई बनकर रही नई थी डगर।
नारी का आभूषण रहा शोषण।
निशानी उसकी है सुहाग सिंदूर।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित