पशु अधिवेशन में सब आमंत्रित थे।
एजेंडा मनुष्यों में वर्चस्व कम हुआ।
पहले रोजी गयी बैल घोड़े गधे कहे।
आज बची इज्जत पर हमले हो रहे।

नेताजी अठारह घंटे काम कर रहे।
बैल की तरह बेचारे रहते लगे हुए।
समाज में बैल की मिसाल कौन दे।
सभा में पहले बुजुर्ग बैल कह उठे।

अक्ल नही सब दुल्लत्ती झाड़ रहे।
सभा मे बुजुर्ग गधा भी बोल उठें।
नेता गधे की तरह व्यवहार करते।
तब फिर कौन गधे की मिसाल दे।

नेताजी लोगो मे आँसु बहाने लगे।
सभा मे मगरमच्छ बड़े त्रस्त हुए।
मानव समाज में सन्मान खो रहे।
लोग मगर नही नेता के आंसू कहे।

क्यों ये खबर आपको बेज़ार करे।
अजगर अभिनय से इनकार करे।
अजगर करे नही चाकरी सब कहे।
नेताजी सब रोल करे वह क्यों करे।

अभिनेता भांड चारण हुए बेज़ार।
नेताजी निभाने लगे सारे किरदार।
मीडिया दाद दे नेता अभिनय करे।
नेता सत्य रहे नेतामेव जयते कहे।