लोकतंत्र की शुरूआत कुछ ऐसे हुई ।
बापू तुमने जाना चरखे की जीत हुई।
मोटी खादी के कपड़े पहने सेवा करे।
नेता गरीबी में सेवा करने संसद आए।
खादी के माथे लोकतंत्र का भार था।
धीरे धीरे खादी का रंग नेता पर चढ़ा।
खादी का मोटापा ही चमड़ी पर चढ़ा।
खादी छूटी चमड़ी मोटी करता गया।
जनता पूछे लोकतन्त्र कब आएगा।
जनता ने सदा पेट काट टेक्स दिया।
जनता गरीब से और गरीब हो गयी।
नेता का चरित्र गिरा वह नंगा हुआ।
लोकतंत्र की गिरावट कौन छू गया।
बापू का हत्यारा शहीद कहा गया।
नेताओ की हवेलियां ऊंचाई छूती।
मगर जमीर रसातल में चला गया।
लोकतंत्र का प्रतीक चरखा घूमेगा।
इज्जत से नेता खादी पहन घूमेगा।
तब सच्चा लोकतंत्र लहलहाएगा।
नेता जनता के लिए संसद आएगा।

