रेप के आरोप पुलिस व्यवहार से
सार्वजनिक जीवन की गंदगी रही
सुप्रीम कोर्ट एफआइआर लिखेगा
सता चुप रहे क्या छबि सुधर रही
अध्यक्ष पद को ठोकर मार सकती
औरत हो औरत को दबाने निकली
बलात्कार को जायज ठहराती गयी
देश की छबि की चिंता जताती रही
बाहुबली को बाप बना क्यों बैठाया
बाप तो बेटियों को गोद मे बिठाता
घटिया हरकतो से बाज नही आया
बेटी सड़क पर है देश शर्मसार हुआ
क्या ये क्रूर से क्रूरतम अपराध नही
क्यों निर्भया सा अपराध ठहरा नही
महिला आयोग महिला मंत्री चुप है
सभ्य समाज को फर्क पडा ही नही
सरेआम नीलाम हो या लुटती जाए
न गुनाह हुआ न कोई आवाज़ उठे
यत्र नार्यस्तु देश मे हमतो हिन्दू हुए
इतिहास छोड़ नया धर्म लिखते रहे
