गृहस्थी का जुड़ा न रख इन कंधों पर।
राष्ट्र निर्माण है इन कंधों पर मैं पढूंगा।
पढ़ाई से रोशन होगा घर यह समाज।
बस्ता ला देना मुझे पढ़कर बड़ा बनूंगा।
अम्मा पल्लू से आंसू पोंछे तू पढ़ लेना।
और दो घरों का काम कर बस्ता लाऊँ।
मां सान्त्वना दे पर पलकु कैसे पढ़ेगा।
महंगाई में पढ़ाई का बोझ कैसे उठेगा।
मन मे सपने पढ़लिखकर बड़ा बनेगा।
नया बस्ता नई किताबे पलकु मचला।
खुशीखुशी चले स्कूल टांग नया बस्ता।
अहसास उसे पुरानी किताबें भर चला।
दो जून रोटी यह अस्तित्व का सवाल।
जिंदगी यूं एडिया रगड़ते आगे बढ़ती।
बरसो से आजादी का झंडा फहरा रहे।
टीस उठती दिल मे पढ़ाई नसीब नही।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

